एसपी अजय कुमार के अनुसार कुर्की कार्रवाई की धारा 82 के नोटिस में विधायक को एक महीने का वक्त कोर्ट ने दिया है। ये समय पांच नवंबर तक है। लिहाजा पुलिस इस अवधि के बाद ही धारा 83 के अंतर्गत कुर्की के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देगी, लेकिन जब तक पुलिस टीमें विधायक की गिरफ्तारी का हर संभव प्रयास करेंगी।
दो कंपनी पीएसी मांगी गई
पिछले दिनों कैराना के गर्म माहौल को देख पुलिस प्रशासन द्वारा कैराना में लगाई गई चार कंपनी पीएसी और आरएएफ में से एक कंपनी आरएएफ और पीएसी कैराना से चली गई हैं। एसपी ने बताया कि इन्हें गंगोह विधानसभा चुनाव में भेज दिया गया है। उनके स्थान पर उन्होंने एक कंपनी पीएसी और आरएएफ की मांग पुलिस मुख्यालय से की गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/