फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: नहर में गिरने से बाइक सवार फोटोग्राफर की मौत, साथी घायल,परिजनों में कोहराम

Wed, 03 Dec 2025 04:29 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शामली के बुटराड़ा–लोई मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिसमें 23 वर्षीय फोटोग्राफर रोहित की डूबने से मौत हो गई। साथी राज घायल हुआ। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बुटराड़ा-लोई मार्ग पर 23 वर्षीय फोटोग्राफर रोहित, निवासी गांव हैबतपुर (थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर), अपने साथी राज के साथ बाइक से जा रहा था। रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद रोहित नहर में जा गिरा, जबकि उसका साथी राज सड़क पर गिरकर घायल हो गया। 

विज्ञापन


नहर में डूबने से हुई मौत, परिवार में कोहराम 
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। रोहित की तलाश की गई, लेकिन वह नहर के पानी में डूब चुका था। रोहित पेशे से फोटोग्राफर था, जबकि उसका साथी राज फोटोग्राफी में सहायक के रूप में काम करता था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की पुष्टि की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें