फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर दादी और पोते की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 22 Jun 2020 01:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर दादी-पोते की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में सोमवार को मामौर झील के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से दादी और पोते की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


कैराना थाना क्षेत्र में सोमवार को मामौर मामौर झील के पास ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे पलटने से दादी और पोते की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

सोमवार दोपहर 12:00 बजे गांव मलकपुर निवासी 55 वर्षीय सुरेशो अपने पोते सचिन (वर्ष) व परिवार के अन्य विकास, सागर और अमित के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा अपने मायके मामौर से वापस लौट रही थी। ट्रैक्टर विकास चला रहा था। झील के पास अचानक ट्रैक्टर का पहिया सड़क किनारे कच्ची मिट्टी में चला गया, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। इस दौरान सुरेशो और उसका पोता सचिन ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक हुए होम क्वारंटीन, माता-पिता को कोरोना संक्रमण की पुष्टि, पार्टी नेताओं में मची खलबली
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें