नंदिनी गर्ग का फाइल फोटो और साइड में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड शामली की नंदिनी प्रधानमंत्री बॉक्स में बैठकर देखेंगी। नंदनी बीते सत्र में सीबीसीआई परीक्षा में 10वीं में ऑल इंडिया टॉपर रही थीं।
नंदिनी शहर के रेलवे रोड स्थित मंडी मार्श गंज की रहने वाली हैं। उन्होंने बीते सत्र में शहर के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल से सीबीएसई कक्षा-10 की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया था। उन्हें 500 में से 499 अंक मिले थे। पिछले दिनों कॉलेज के वार्षिकोत्सव में पहुंचे मानव संसाधन मंत्री सत्यपाल सिंह ने भी उसे सम्मानित किया था। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक रितेश गर्ग ने बताया कि नंदिनी को 26 जनवरी को राजपथ में होने वाली परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।