शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की शामली महायोजना 2031 आपत्तियां निस्तारण के बाद प्राधिकरण बोर्ड बैठक में पारित होने का इंतजार है। सहारनपुर मंडलायुक्त की अनुमति आने के बाद बोर्ड बैठक में महायोजना पारित हो जाने के बाद शासन में स्वीकृति के लिए लिए जाएगी।
दो साल पहले मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर शामली महायोजना 2031 का ड्राफ्ट प्राइवेट कंसलटेंट एजेंसी से तैयार करके अधिसूचना जारी गई थी। विधानसभा चुनाव 2022 के बाद महायोजना पर 315 शिकायत प्राप्त हुई। प्राधिकरण के सचिव के तबादले के बाद आपत्तियों के निस्तारण की कार्रवाई लंबित पड़ी रही। कविता मीणा के कार्यभार संभालने के महायोजना 2031 के लिए आपत्तियां नए सिरे से मांगी गई। कुल 327 आपत्तियां सुनवाई करते हुए निस्तारित की गई। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि शामली महायोजना 2031 को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से बोर्ड बैठक में पारित करने के लिए सहारनपुर मंडलायुक्त से अनुमति मांगी गई है। मंडलायुक्त से अनुमति के बाद मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण बोर्ड बैठक अक्तूबर माह में होने की संभावना है। बोर्ड बैठक में पारित होने के बाद शामली महायोजना 2031 लखनऊ शासन में पारित होने के लिए जाएगी। शासन से स्वीकृति के बाद शामली महायोजना लागू होगी।
क्या है शामली महायोजना 2031
शामली महायोजना में शहर के सुनियोजित विकास के लिए आवासीय काॅलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर, बस अड्डा, औद्योगिक क्षेत्र, पार्क अस्पताल, ग्रीन बेल्ट, बाईपास, खेल स्टेडियम, बाजार, शिक्षण संस्थाएं आदि का विस्तार होगा।