यूपी के शामली में दर्दनाक हादसा हो गया। बुधवार देर रात एक मकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से मां और दो बेटियों की मौत हो गई। रात में सोते समय यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। बाबरी थाना इलाके के गांव कैड़ी में एक मकान में आग लग गई। आग लगने से मां और उसकी दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ।
विज्ञापन
आग की चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से झुलस गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, गांव कैड़ी निवासी साजिद पुत्र स्व. नियाजू के मकान में बुधवार रात अचानक आग लग गई। सूचना डायल 112 के माध्यम से बाबरी थाने को मिली। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। आग की लपटें तेज होने के कारण फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना के समय घर में कौन-कौन था?
हादसे के समय मकान के एक हिस्से में साजिद की पत्नी साजिदा (32), बड़ी बेटी अदन (13) और छोटी बेटी माहिरा (11) सो रही थीं। आग की चपेट में आने से तीनों बुरी तरह झुलस गईं। वहीं, मकान के दूसरे हिस्से में साजिद और उसके दो अन्य बच्चे सो रहे थे। वे सुरक्षित बताए गए हैं।
प्रारंभिक जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।