फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल पर प्रतिमा को किया खंडित, श्रद्धालुओ में रोष

Tue, 12 May 2020 02:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
  • पुजारी की तरफ से अज्ञात में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में सोमवार रात को असामाजिक तत्वों ने एक धार्मिक स्थल में स्थापित प्रतिमा को खंडित कर दिया। प्रतिमा खंडित होने की जानकारी मिलने पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में रोष फैल गया। सीओ थाना भवन और थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को समझा कर स्थिति संभाली। पुजारी की तरफ से अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


गढ़ीपुख़्ता थाना क्षेत्र के गांव ताना मे स्थित धार्मिक स्थल में एक देव प्रतिमा को सोमवार रात में असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दी। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय हुई, जब मंदिर के पुजारी अमन गिरी पूजा करने के लिए उठे। पुजारी ने खंडित मूर्ति के निकट ही दो ईंट भी पड़ी हुई देखीं, जिनसे मूर्ति को खंडित किया गया था।

पुजारी ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। मूर्ति खंडित होने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ भवन अमित सक्सेना और गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंदिर परिसर से खंडित प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना पर रोष व्यक्त करते हुए आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वाशन देकर शांत किया। इस मामले में पुजारी की तरफ से अज्ञात में दी गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सीओ थाना भवन, अमित सक्सेना ने बताया कि गांव ताना में स्थित धार्मिक स्थल में प्रतिमा को खंडित किया गया है यह किसी शरारती तत्व की हरकत लग रही है। मंदिर के पुजारी की तरफ से अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में पूरी तरह शांति है इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें