फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक अजय पाठक के परिजन बोले- हत्यारे को जल्द मिलनी चाहिए फांसी की सजा

Thu, 09 Jan 2020 10:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
रस्म तेहरवीं पर रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली में प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक सहित परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद रस्म तेरहवीं बेहद गमगीन माहौल में हुई। यूपी के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों से साधू संत, जनप्रतिनिधि, परिचितों सहित हजारों लोग पहुंचे। सर्वसमाज के सामने अजय पाठक के परिजनों ने कहा कि हत्यारे को जल्द से जल्द फांसी की सजा होनी चाहिए। 

विज्ञापन


रस्म तेरहवीं बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में हुई। दोपहर 12 बजे से ही हरियाणा, दिल्ली समेत यूपी के विभिन्न जनपदों से साधु संत, विभिन्न समाज और जागरण मंडलियों से जुड़े संगठनों से जुड़े लोग पहुंच चुके थे। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल समेत जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में वीभत्स हत्याकांड की निंदा की और हत्यारे को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग उठाई। 

गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पूरा पाठक परिवार धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ा है। लावारिस शवों के अंतिम संस्कार जैसे सामाजिक कार्य अजय पाठक ने शुरू कराए। इस परिवार के साथ हुई वीभत्स घटना निंदनीय है। यही वजह है कि आज सरकार और पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है और दोषी को जल्द से जल्द फांसी तक पहुंचाया जाएगा। सांसद प्रदीप चौधरी और विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भी पाठक परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गायक मर्डर केस: रस्म तेहरवीं में श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये दिग्गज नेता, आंसुओं का सैलाब और तस्वीरें

विज्ञापन

अजय पाठक के भतीजे पंडित निशांक पाठक और गगन पाठक ने कहा कि अजय उनके चाचा नहीं बल्कि गुरु भी थे। उनकी बातें बता वह बेहद भावुक हो गए। गगन पाठक ने भावुक मन से वहां उपस्थित लोगों से कहा कि हमें जितना दुख है बता नहीं सकते लेकिन आपके साथ से हमें सहानूभूति मिली है। हमे पता है ये शहर समाज सब हमारे साथ हैं। अब बस हम यही चाहते हैं जिसने चारों को मारा उसे जल्द से जल्द फांसी होनी चाहिए। 

वहीं कुरुक्षेत्र से आए महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस मामले की गहराई तक जांच करानी चाहिए। अंत में अजय पाठक के परिवार के चारों सदस्यों का अंतिम संस्कार करने वाले उनके भतीजे रवि पाठक को पगड़ी दी गई जिसे उन्होंने अपने ताऊ सूरज पाठक को दिया तो माहौल गमगीन हो गया। अजय पाठक के बड़े भाई दिनेश पाठक ने शोक सभा में आए लोगों का आभार जताया। पाठक परिवार दिनेश पाठक, सूरज पाठक, हरिओम पाठक, विजय पाठक, कपिल पाठक के अलावा परिवार की महिलाएं सहित शहर से आई हजारों महिलाएं शामिल हुई।

इन्होंने भी दी श्रद्वांजलि
एमएलसी विरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, भाजपा नेता मृगांका सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद अट्टा, भाजपा जिला महामंत्री राजन बत्रा, जिला उपाध्यक्ष डाक्टर मनोज शर्मा, दामोदर सैनी, राजकुमार चौहान, राजेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, व्यापारी नेता अंकित गोयल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, मनोज मित्तल, सुनील अरोरा, ब्रजमोहन शर्मा, डा. विपिन कौशिक, प्रदीप कौशिक, विकास धीमान, रवि संगल, सतेंद्र धीरयान एडवोकेट, कुलदीप पंवार, योगेंद्र पंवार, कपिल खाटियान, कुशांक चौहान, अनुराग शर्मा, विकास पंवार, रमेश विश्वकर्मा, दीपक सैनी, शशि अरोरा, भाजपा नगराध्यक्ष मीनू संगल, अजय संगल, अभय तोमर, रवि गोयल, राजीव शर्मा, राजेश मलिक, हनुमानधाम प्रबंधक कमेटी के प्रधान सलिल द्विवेदी, सुभाष रसवंत, पंडित प्रभु शंकर शास्त्री आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें