देश में उत्तर प्रदेश की पुलिस वैसे तो ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर वाहवाही लूट रही है, लेकिन उसी प्रदेश की पुलिस का एक शर्मनाक नजारा मेरठ में देखने को मिला है। समाज की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर पर रहने वाली यूपी पुलिस के नशे में धुत इस सिपाही को यह तक नहीं पता कि वह कहा पड़ा है। इतना ही नहीं बल्कि सिपाही के पास उसकी गन भी रोड पर पड़ी हुई थी। यह सिपाही सदर थाने में तैनात है।
बता दें कि भैसाली बस अड्डे के सामने शुक्रवार तड़के 5:30 बजे लोगों ने एक सिपाही को वर्दी में रोड़ के किनारे पड़ा देखा तो लोगों को शक हुआ कि कोई अनहोनी घटना हुई है। इसके बाद उन्होंने यूपी 100 पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो सिपाही शराब के नशे और बेहोशी की हालत में उल्टा पड़ा था। आनन-फानन में पुलिस तुरंत उसे उठाकर ले गई। अब आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि ये पुलिस आपकी कैसे सुरक्षा करेगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें