फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! रिश्तों को तार तार कर पिता-भाई ने किया दुष्कर्म

Tue, 05 Dec 2017 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
रेप पीड़िता
विज्ञापन
यूपी के मुजफ्फरनगर में एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। खबर ऐसी है कि हर रिश्ते को शर्मसार कर दे। एक युवती को प्रेमी के साथ भागने पर उसके पिता और भाई ने ऐसी सजा दी कि आपका सिर भी शर्म से झुक जाएगा। 
विज्ञापन


युवती का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इतना ही नहीं बल्कि वह दो बार अपने प्रेमी के साथ घर से भाग चुकी थी। परिजनों ने इस मामले की थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन उसके बावजूद भी युवती तीसरी बार घर से भाग गईं और प्रेमी के साथ निकाह कर लिया। परिजनों ने इस बार थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर महिला की तलाश की। हालांकि पुलिस से पहले परिजनों ने ही युवती ढूंढ निकाला। शर्म की बात तो यह है कि पिता-भाई और दो चाचाओं ने युवती के साथ बलात्कार किया। 

पढ़ें : दूसरे समुदाय के युवक ने जबरन पकड़ा छात्रा का हाथ, बखेड़ा, जमकर धुनाई

21 वर्षीय पीड़िता ने अपने पिता, भाई और दोनों चाचाओं पर गैंगरेप का आरोप लगाया। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर सिखेड़ा थाना पुलिस ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता, भाई और दो चाचाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर नईमंडी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह का इस मामले की जांच सौंपी गई है। दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने परिजनों की बिना मर्जी के विगत दिनों घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ निकाह किया था। पीड़िता का आरोप है कि वह अपने पति के साथ खुशी से रह रही थी। इसी बीच उसके परिजनों ने उसे तलाश लिया और घर लाकर उसको अनेक यातनाएं दी, जिससे उसका साढ़े तीन माह का गर्भ भी गिर गया।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें