फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान का दही हांडी फोड़ना देवबंदी उलेमाओं को नहीं आया रास, जताई कड़ी नाराजगी

Thu, 06 Sep 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अभिनेता शाहरुख खान
विज्ञापन
बॉलीवुड के किंग खान यानी अभिनेता शाहरुख खान का जन्माष्टमी का त्यौहार मनाना यूपी के देवबंदी उलेमाओं को बिल्कुल नहीं भाया। उलेमा ने शाहरुख के ऐसा करने को नाजायज करार दिया।
विज्ञापन

जानें क्या बोले उलेमा:- 
 

शाहरुख को उलेमाओं ने दे डाली नसीहत

शाहरुख ने हाल ही में जन्माष्टमी के त्यौहार पर अपने मुंबई स्थित आवास पर इस उत्सव के दौरान दही हांडी का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने अपने बेटे और पत्नी गौरी खान के साथ दही हांडी फोड़ी। लेकिन इस बात से देवबंदी उलेमा भड़क गए और एक्टर शाहरुख के ऐसा करने पर एतराज जताया।

फतवा ऑन मोबाइल सर्विस के चेयरमैन मुफ्ती अरशद फारूकी ने  कहा कि वैसे तो फिल्मी कलाकार का कोई धर्म नहीं होता लेकिन शाहरुख एक सेलिब्रिटी हैं। इसलिए उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह किस धर्म के उत्सव को कैसे मना रहे हैं। 
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शाहरुख ने दी थीं जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

उलेमाओंं के अनुसार किसी अन्य धर्म के उत्सव में शामिल होना अलग बात है, जबकि इसे अपने घर परआयोजित करना और उस धर्म की परंपरा के अनुसार इसे सेलिब्रेट करना इस्लाम में बिल्कुल भी सही नहीं माना गया है। यानी उलेमाओं के मुताबिक इस्लाम में दूसरे धर्म के त्योहार मनाना हराम करार दिया गया है। इसलिए शाहरुख को ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने साफ कह दिया कि इस्लाम इस बात की इजाजत नहीं देता कि कोई भी मुस्लिम व्यक्ति अपने घर पर गैर-इस्लामिक उत्सव का आयोजन करे और उसे उस धर्म के तौर तरीके से मनाए। 

गौरतलब है कि शाहरुख ने परिवार के साथ जन्माष्टमी के दौरान दही हांडी  उत्सव आयोजित किया और इसकी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं भी दी थीं। लेकिन देवबंदी उलेमाओं को ये बिल्कुल रास नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें