फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, जांबाज अफसरों ने दो बदमाशों को मारी गोली

Wed, 05 Sep 2018 10:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। मेरठ में बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों को जांबाज अफसरों ने गोली मार दी। दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार रात को सदर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि ये लुटेरे पुलिस बनकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं कई बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि लालकुर्ती थाना क्षेत्र में कंपनी गार्डन के पास मंगलवार को बाइक सवार चार बदमाशों ने पुलिस बताकर एक दंपति से कीमती आभूषण लूट लिए थे। रुड़की रोड स्थित गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी निवासी आरके बंसल की पीएल शर्मा रोड पर कावेरी कांप्लेक्स में फोटो स्टेट की दुकान हैं। उनकी पत्नी मिथलेश बंसल भी उनके साथ दुकान का कामकाज देखती हैं। आरके बंसल का कहना है कि मंगलवार सुबह वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से दुकान जा रहे थे। कंपनी गार्डन के पास पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। इस बीच दूसरी बाइक से दो अन्य युवक भी वहां आ गए।
 
युवकों ने दंपति से कहा वे पुलिस में है और गश्त कर रहे हैं। शहर में आए दिन लूटपाट हो रही है, इसलिए ज्वैलरी पहनकर सड़क पर निकलना खतरे से खाली नहीं है। ज्वैलरी हमें दे दो। इसके बाद उन्होंने महिला के हाथ से सोने के तीन कड़े, चेन और अंगूठी उतरवा ली। जबकि महिला के पति की भी अंगूठी उतरवा ली। इस बीच बदमाशों ने महिला से ज्वैलरी लूट ली।

विरोध करने पर मारपीट की और पिस्टल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। बाद में बदमाश बाइक से मोदीपुरम की तरफ फरार हो गये।  सूचना पर लालकुर्ती इंस्पेक्टर रघुराज सिंह और सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने लालकुर्ती थाने में लूट की तहरीर दी है। वहीं इंस्पेक्टर लालकुर्ती रघुराज सिंह का कहना है कि दंपति से लूट नहीं ठगी हुई है। जेवर उतरवाने के बाद एक पुड़िया में रखे और और दूसरी पुड़िया थमा दी। बाद में महिला के पति ने देखा तो ठगी का पता  चला। तहरीर के आधार पर ठगी का मामला दर्ज कर लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें