फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड: माफिया अतीक के बेटे के साथ दिखे शाहिद मंजूर के बेटे, हर रोज हो रहे नए खुलासे

Fri, 07 Apr 2023 11:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

उमेश पाल हत्याकांड में हर रोज नए- नए खुलासे हो रहे हैं। अब माफिया अतीक के बेटे असद के साथ शाहिद मंजूर के बेटे दिखे। 
विज्ञापन
अतीक का पुत्र असद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक के बेटे के फोटो वायरल होने पर राधना गांव के पूर्व प्रधान उमर अली एसएसपी से मिले। उन्होंने एसएसपी को बताया कि उनके बेटे हैदर का फोटो पांच साल पहले का है। जब अतीक का बेटा गौतमबुद्धनगर में पढ़ता था।

विज्ञापन


उन्होंने कुछ फोटो एसएसपी को दिखाते हुए बताया कि ये फोटो अतीक के बेटे के साथ पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में सपा विधायक शाहिद मंजूर के बेटों के हैं।

अतीक का बेटा असद, पूर्व प्रधान का बेटा - फोटो : अमर उजाला
राधना के पूर्व प्रधान उमर अली ने एसएसपी को बताया कि सपा विधायक शाहिद मंजूर के दो बेटों की फोटो भी अतीक के बेटे के साथ है। किठौर के 50 से ज्यादा युवकों के फोटो अतीक के बेटे के साथ हैं। अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्होंने इस बार भाजपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया था, इस वजह से शाहिद मंजूर उनसे रंजिश रखते हैं। उन्होंने राधना में एक स्कूल की जमीन पर फर्जी बैनामा कराकर अवैध कब्जा कर रखा है, जिसको लेकर उन पर लगातार फैसले का दबाव बनाया जा है।

इसी रंजिश में उनके बेटे को फंसाने की नीयत से फोटो वायरल कर दिया गया। वहीं, इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि किसी के खिलाफ भी गलत कार्रवाई नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: ...जब रैंप पर उतरे नई-नई नस्ल के पशु, देखते रह गए लोग, सोशल मीडिया पर बटोर रहे खूब सुर्खियां
विज्ञापन

Prayagraj News : अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
किठौर से सपा विधायक शाहिद मंजूर का कहना है कि यह जमीन सिंचाई विभाग से उनके पिता ने खरीदी थी। इसमें स्कूल चल रहा है। जांच चल रही है, जो भी होगा जांच में आ जाएगा। बाकी किसी मामले में कुछ नहीं कहना।

यह भी पढ़ें: UP: कत्ल की ऐसी वारदात, कांप उठी लोगों की रूह, व्यापारी की हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव, फिर जो किया...

अखलाक के नाम पर लगा दिया मेरा फोटो
बृहस्पतिवार को लिसाड़ी गेट मंजूर नगर जैदी फार्म निवासी अखलाक सैफी एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में उनसे रंजिश रखने वालों ने सोशल साइट पर अखलाक के नाम के साथ मेरा फोटो वायरल कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें