फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में आ गई भाजपा की सरकार, छिन गए अखिलेश के सभी दिग्गज नेताओं के गनर

Thu, 23 Mar 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की करारी शिकस्त के बाद अब सपा नेताओं के रुतबे के साथ सुरक्षा छिनने का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर की सुरक्षा में लगी एस्कार्ट जहां हटा ली गई है। वहीं, सभी दर्जा प्राप्त मंत्रियों के गनर भी वापस ले लिए गए। पहले झटके में रविवार को दस गनर वापस लिए गए थे। मंगलवार को 12 सपा नेताओं की सुरक्षा हटा ली गई। पुलिस अफसरों ने सपा नेताओं की सुरक्षा में लगे सिपाहियों को 24 घंटे में पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सपा नेता शांहिद मंजूर की सुरक्षा में जहां एस्कार्ट के साथ ही उनके आवास पर भी पिकेट लगी थी। किठौर से चुनाव हारने के बाद मंगलवार को पुलिस अफसरों ने उनकी एस्कार्ट और घर पर लगी सुरक्षा भी हटा ली। सपा नेता अतुल प्रधान और पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद को शासन से वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है। इन दोनों ही नेताओं की सुरक्षा शासन के आदेश पर हटेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि जैसे ही प्रदेश में नई सरकार का गठन होगा, तो  उसके बाद इन दोनों नेताओं से सुरक्षा वापस ले ली जाएगी। वहीं, शहर सीट से जीत दर्ज करने वाले सपा विधायक रफीक अंसारी के पास अभी तक दो गनर थे। मंगलवार को उनका एक गनर हटा लिया गया।

इन सभी के गनर वापस
पुलिस के मुताबिक दर्जा प्राप्त मंत्रियों में मुकेश सिद्धार्थ, अयूब अंसारी, आकिल मुर्तजा, इसरार सैफी, फारूख हसन, यासीन पहलवान और शकील सैफी समेत कई अन्य नेताओं से गनर वापस ले लिए गए।
विज्ञापन


...24 घंटे में निलंबन
मंगलवार को एक पुलिस अफसर ने सपा नेताओं की सुरक्षा में लगे सिपाहियों को फोन कर निर्देश दिए कि यदि 24 घंटे में अपनी आमद पुलिस लाइन में दर्ज नहीं कराई तो सीधे निलंबन की कार्रवाई होगी। जिसके बाद रात में ही कई सिपाहियों ने लाइन में पहुंचकर अपनी वापसी करा ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें