फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम होते ही जाम ने थामी रफ्तार 

Sat, 11 Nov 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था भी पुलिस अफसरों के लिए चुनौती बनी हुई है। दोपहर के समय ट्रैफिक पुलिस के अफसर सड़क पर उतरे और अतिक्रमण हटवाया। दोपहर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। शाम होते ही दिल्ली रोड पर वाहनों की ऐसी लाइन लगी कि शहर की रफ्तार ही थम गई।
विज्ञापन

दोपहर के समय मवाना रोड पर कसेरू बक्सर से लेकर गंगानगर तक सड़क पर वाहनों की लाइन लगी रही। लालकुर्ती पैठ बाजार, जीरो माइल, बेगमपुल पर भी सड़क पर आड़े तिरछे वाहन जाम में फंसे रहे। दोपहर को हापुड़ अड्डा चौराहा से भूमिया पुल तक भी भीषण जाम लगा रहा। एसएसपी ऑफिस के बाहर सड़क पर अवैध तरीके से वाहन खड़ा होने से भी जाम की स्थिति बनी रही। जिनमें कई वाहन पुलिस के थे, जो सड़क पर अवैध तरीके से खड़े हुए थे। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने बीच सड़क पर खड़ी एक कार को उठवाकर थाने भेज दिया। टीएसआई ने मौके पर पहुंचकर पुलिस ऑफिस के बाहर से जाम खुलवाया।
शाम होते ही दिल्ली रोड जाम की चपेट में आ गया। बेगमपुल से भैसाली बस अड्डा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहे पर भीषण जाम रहा। भैसाली बस अड्डे से लेकर जलीकोठी व केसरगंज तक कई किमी लंबी लाइन लग गई। मेट्रो प्लाजा, बागपत रोड आर मंडी गेट के पास डिवाइडर कट के कारण जाम लगा रहा। रिठानी, परतापुर तिराहे से लेकर एनएच-58 पर भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन


सुबह के समय भी रहा जाम
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुबह के समय भी कोहरे के चलते वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में सबसे अधिक ट्रक भी फंसे रहे। मोहिउद्ीनपुर पुलिस चौकी के पास पिछले पांच दिन से सुबह के समय जाम लग रहा है। लेकिन थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंच रही।
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें