फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसएच क्रिकेट क्लब ने सुपरनोवा को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मोहकमपुर स्थित वैष्णवी क्रिकेट एकेडमी में हिम्मत सिंह मेमोरियल क्रिकेट एकेडमी का मैच एसएच क्रिकेट क्लब और सुपरनोवा क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। इसमें एसएच क्लब ने 4 विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन

सुपरनोवा क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। इसमें अंश ने 66 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में एसएच क्रिकेट क्लब की ओर से हर्शल ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएच क्रिकेट क्लब की टीम ने 23.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए और 4 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से अनुराग ने 100 रन की शतकीय पारी खेली। रिंकू ने भी 30 रन का योगदान दिया। प्लेयर ऑफ द मैच अनुराग को चुना गया। इस मौके पर एडवोकेट दीपक शेरवाल, कोच प्रभास राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें