फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो काटती रही थानों के चक्कर, बेखौफ घूम रहा था दुष्कर्म का आरोपी, आखिरकार पीड़िता ने लिया बड़ा फैसला

Thu, 13 Feb 2020 11:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

महिला अपराध के मामले में मेरठ पुलिस कितनी गंभीर है, इसकी पोल एक बार फिर खुल गई। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने बुधवार को आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


कई बार थाना पुलिस से शिकायत की, इसके बावजूद नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। वह खुलेआम घूमता रहा। पीड़ित परिवार को धमकियां भी दे रहा था। किशोरी के जान देने के बाद मवाना इंस्पेक्टर के खिलाफ महज लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की गई है।  

मामला मवाना थानाक्षेत्र का है। आरोप है कि 19 जनवरी को 65 साल के व्यक्ति बृजपाल ने 16 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। पहले तो परिवार इज्जत के नाम पर खामोश रहा।
विज्ञापन


किशोरी की हालत खराब होने पर 21 जनवरी को पीड़ित परिवार ने समाधान दिवस में इसकी शिकायत की, फिर भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। 25 जनवरी को ग्रामीणों ने मवाना थाने पर हंगामा किया, तब जाकर मुकदमा दर्ज हुआ। लेकिन, बृजपाल की गिरफ्तारी नहीं की।

वह पीड़ित परिवार को धमकी देता रहा। जिसे लेकर पीड़ित परिवार डरा हुआ था। किशोरी मानसिक तनाव में थी। बुधवार को उसने मकान की छत के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। उस समय परिजन खेत पर गए हुए थे। दोपहर करीब दो बजे पीड़िता का पिता घर पहुंचा तो बेटी का शव लटका देखकर कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। एसपी क्राइम रामअर्ज ने आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। एसएसपी ने इंस्पेक्टर मवाना विनय आजाद को लाइन हाजिर कर दिया है। 

आरोपी के परिजनों ने की थी मारपीट
पीड़िता के पिता का आरोप था कि घटना की जानकारी होने पर वह आरोपी के यहां शिकायत करने गया था। आरोपी के परिजनों ने बेइज्जती करते हुए उसके साथ मारपीट की थी। घटना के बाद से पूरा परिवार तनाव व दहशत में था। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस कारण उनकी बेटी ने जान दे दी। 
विज्ञापन

पुलिस समझौते का बनाती रही दबाव

परिजनों का आरोप था कि मवाना खुर्द पुलिस चौकी प्रभारी उनको धमकाते थे। समझौता करने के लिए दबाव बनाते थे। परिजन मवाना खुर्द पुलिस चौकी प्रभारी को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। वहीं, महिला कांस्टेबल पर भी सही प्रकार से पीड़िता के बयान नहीं कराने का आरोप लगाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी को भी महिलाओं ने जमकर खरी खोटी सुनाई। 

पुलिस बोली, जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या करने की सूचना पर एसएसपी अजय साहनी मवाना थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। थाना पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थाना प्रभारी का कार्य देख रहे एसएसआई नरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। 

किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर बृजपाल पर केस दर्ज कराया था। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। मामले का निस्तारण न करने पर इंस्पेक्टर को हटाया गया है। नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे। प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना विवाद भी है। -अजय साहनी, एसएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें