इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो परीक्षितगढ़ एसओ कैलाश चंद्र फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस ने नारेबाजी कर जुलूस निकाल रहे लोगों को रोका तो एक महिला ने महिला पुलिस से गाली गलौज कर दी। जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए बिना अनुमति जुलूस निकालने से रोक दिया।
जिस पर भीड़ ने पुलिस से हाथापाई कर दी। महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ने की कोशिश की। भीड़ ने एसओ से भी धक्का-मुक्की करते हुए हिरासत में ली गई महिला को छुड़ा लिया। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
सपा से जुड़े कार्यकर्ता नूरउल्ला खां ने कहा मिठाई ही तो बांटी जा रही है। यह विधायक का गांव है। जिस पर पुलिस ने नूर उल्ला खां व अन्य लोगों पर भी लाठी फटकारी, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। एसओ परीक्षितगढ़ ने बताया कि देर रात नूरउल्ला खां समेत 20 नामजद और 50 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पार्क पर जश्न मनाया। जीत की खुशी में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली और लड्डू बांटे। आम आदमी पार्टी की मेरठ प्रभारी डा. छवि यादव ने कहा कि एक बार फिर से विश्वस्तरीय शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और नारी सुरक्षा डोर स्टेप डिलीवरी आदि योजनाओं सहित दिल्ली की जनता की जीत हुई है।
जिला महासचिव सुशील कुमार पटेल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहने वाले हिंदू-मुस्लिम एकता को चोट पहुंचाने वालों की करारी हार हुई है। जिला उपाध्यक्ष गौहर सिद्दीकी ने दिल्ली जाकर चुनाव प्रचार में भाग लेने वाले मेरठ के सभी साथियों का धन्यवाद किया और आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया। अंकुश चौधरी, ओपी संत, आरिफ खान, इस्माइल सिद्दीकी, फारूख किदवई, मतीन अंसारी, अभिषेक द्विवेदी, अमजद मलिक, वीरेंद्र जाटव आदि रहे।
गांव में ही विधायक की जमीन जायदाद
दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक के पिता वली उल्ला खां अगवानपुर के रहने वाले हैं। विधायक ने आठवीं गांव से की है। उसके बाद पिता के साथ दिल्ली चले गए। वहां कपड़े पर कढ़ाई का काम शुरू किया। चाचा और अन्य परिवार मेरठ में रहता है। विधायक परिवार की जमीन और जायदाद गांव में ही है।
बिना अनुमति के जुलूस निकाला जा रहा था
धारा 144 लागू है। अगवानपुर गांव में बिना अनुमति के जुलूस निकाला जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब लोगों को समझाने की कोशिश की तो विरोध पर हंगामा किया। पुलिस ने जुलूस नहीं निकलने दिया। इस मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। - अविनाश पांडेय, एसपी देहात