फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, कोतवाली में जमकर हंगामा, दी ये चेतावनी

Tue, 21 May 2019 12:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर नगर का एक युवक दिल्ली की एक युवती की इज्जत से एक सप्ताह तक खेलता रहा। जब युवती ने शादी की जिद की तो युवक उसे नगर के ही एक धार्मिक स्थल में ले गया और वहां युवती के साथ मारपीट कर भाग गया। मामला यूपी के बागपत जनपद का है।

विज्ञापन


इसकी सूचना जब स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को लगी तो वे युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा यदि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाने में धरना शुरू करेंगे।
 
नगर का रहने वाला एक विशेष समुदाय का युवक दिल्ली में रहने वाली एक दूसरे समुदाय की युवती को बहला फुसलाकर नगर के एक मोहल्ले में किराये के मकान में ले आया और शादी का झांसा देकर एक सप्ताह से उसकी इज्जत से खेलता रहा। इस दौरान कई बार युवती ने शादी की बात कही तो युवक बात टाल देता। इसके बाद युवती शादी की जिद पर अड़ गई तो युवक उसे एक धार्मिक स्थल में ले गया और वहां उसके साथ मारपीट की। बाद में युवक भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना जब स्वदेशी जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनु शर्मा और जिला सह संयोजक संदीप बड़ौली को लगी तो वे कार्यकर्ताओं को लेकर धार्मिक स्थल पर पहुंचे और युवती को कोतवाली लेकर आए। इस दौरान आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में हंगामा किया। जिलाध्यक्ष मनु शर्मा ने कहा कि आए दिन इस प्रकार के लव जिहाद के मामले आ रहे हैं, लेकिन पुलिस इन मामले को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। 

सूचना पर इंस्पेक्टर आरके सिंह मौके पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने कहा यदि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो थाने पर धरना शुरू होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पीड़ित युवती ने युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। 

इस संबंध में इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि युवती की पहले शादी हो चुकी है और तीन बच्चे भी हैं। युवती की तहरीर ले ली गई है, जांच कर कार्रवाई होगी। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने वालों में जिलाध्यक्ष मनु शर्मा, जिला सह संयोजक संदीप बड़ौली, वरुण सिसौदिया, अंकुर, विकास, विनायक, बिंटू आदि रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें