मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोपी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस दौरान आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। आरोपी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। शुक्रवार को पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को शुक्रवार को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि लगभग आठ महीने पूर्व उसकी मुलाकात नौचंदी थाना क्षेत्र के युवक से हुई थी। आरोपी ने युवती से शादी करने की बात कही थी। नवंबर में आरोपी पीड़िता को शास्त्रीनगर के एक होटल में ले गया था। जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को पिला दिया था। पीड़िता आरोप है कि आरोपी ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे। जिसके आधार पर आरोपी कई बार युवती के साथ दुष्कर्म कर चुका है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।