मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज- दो में शुक्रवार को पुलिस ने बंद मकान में चोरी कर रहे हिस्ट्रीशीटर हैप्पी उर्फ जौरी निवासी पल्हैड़ा थाना पल्लवपुरम को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पल्लवपुरम पाॅकेट एमएच-26 निवासी विभु अग्रवाल इंद्रापुरम गाजियाबाद में रहते हैं। वे वहीं रहकर अपना व्यवसाय करते हैं। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी पल्लवपुरम थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।