फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट की सूचना पर होटल में छापामारी  

Wed, 06 Jun 2018 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तेजगढ़ी चौराहा स्थित ऑल इज वेल होटल में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने आरआरएफ के साथ छापा मारा। जहां से प्रेमी युगल बरामद हुआ। पुलिस ने होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कुछ युवक तीन छात्राओं को लेकर होटल में पहुंचे हैं। मुखबिर ने भी सूचना दी थी कि दोपहर के समय कुछ युवक होटल में छात्राओं को लेकर पहुंचते हैं। पूछताछ के दौरान होटल मैनेजर गुमराह करने लगा। एक दौरान कमरे से मिले प्रेमी युगल की से पूछताछ की गई। युगल नौचंदी क्षेत्र का निवासी बताया गया। युवक के अनुसार उसने तीन घंटे के लिए एक हजार रुपये में कमरा बुक किया था। 
होटल का रजिस्टर चेक किया गया तो युगल की आईडी लगी मिली। दोनों बालिग थे, जिन्हें मेडिकल थाने ले जाने के बाद उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। वहीं, आरोपी होटल मैनेजर इंद्रजीत निवासी रजबपुर जिला अमरोहा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि उसने होटल को किराए पर ले रखा है।
विज्ञापन


साहब! ये मेरा मंगेतर है...
मेडिकल थाने में युवती ने कहा कि युवक उसका मंगेतर है। हमारी शादी तय हो चुकी है। इसे हवालात में मत डालो। यदि उसके परिजनों को पता चल गया तो बदनामी होगी।

विवादों में रहा है होटल
एसओ मेडिकल के अनुसार ऑल इज वेल होटल पहले भी विवादों में रहा है। दो साल पहले सीसीएसयू के छात्र नेता प्रशांत चौधरी उर्फ रोबिन की हत्या उसके दोस्तों ने ऑल इज वेल होटल में थी। जिसके बाद होटल काफी चर्चाओं में रहा। मेडिकल थाने में तैनात एक सिपाही होटल में गलत काम करता था। जिसे पूर्व एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने लाइन हाजिर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें