फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षापुरम में छह दिन पहले बनी सड़क में सीवर के ढक्कन टूटने लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों ने कहा लापरवाही से बनाई सड़क, एक मेनहॉल ऊंचा, दूसरा नीचे बना दिया, नालियों सफाई न होने से भरता है पानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। रक्षापुरम में मेडा वीसी आवास के पास छह दिन पूर्व बनी सीसी रोड में लगे मैनहोल के ढक्कन टूटने लगे हैं और सड़क की साइड में टाइल्स नहीं लगी होने से किनारी भी क्षतिग्रस्त हो रही है।
रक्षापुरम सेक्टर चार मीनाक्षीपुरम से सटा हुआ है। रक्षापुरम डिवाइडर रोड से मीनाक्षीपुरम में जाने के लिए यह मुख्य सड़क है। मेडा वीसी का सरकारी आवास भी यहीं है। यहां करीब 15 दिनों से सड़क बनाने का काम चल रहा था। छह दिन पूर्व पूरा हुआ। कॉलोनी के लोगों के अनुसार मोड़ पर मैनहॉल के ढक्कन ऊपर उठाकर बनाए हैं। इसके चलते छह दिन में ही ढक्कन टूटने लगे हैं। वही उससे थोड़ा आगे एक मैनहॉल के ढक्कन को ज्यादा नीचा बना दिया है। वह भी टूट रहा है। सीसी सड़क के दोनों और टाइल्स नहीं लगाई हैं। इसके चलते स्कूल बसों से सड़क की किनारियां टूटने लगी हैं। दूसरी और काफी समय से नालियों की सफाई नहीं है। सिल्ट जमा होने से न्यू मीनाक्षीपुरम सहित आसपास का पानी वही सड़कों पर इकट्ठा होता है। कई बार तो यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि वह नगर निगम में शिकायत करेंगे।
विज्ञापन




- छह दिनों में ही ढक्कन टूट गए हैं, ठीक तरह से सड़क और सीवर ढक्कनों को सेट नहीं किया गया है। - शक्ति सिंह, रक्षापुरम

- सड़क के दोनों ओर टाइल्स नहीं लगाई हैं। ठेकदार से इस बारे में पूछा भी, पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। अभी से सड़क की किनारियां टूटने लगी हैं। कुछ समय बाद वही पहली वाली स्थिति होगी। - सलिल मिश्रा

- नालियों में सिल्ट जमा हैं। जिसके चलते तेज बारिश का पानी यही इकट्ठा होता है। कई बार तो 2 फीट से ज्यादा पानी भर जाता है, पार्षद समस्या को नहीं सुनती। - कपिल राणा
विज्ञापन


- इस सड़क से स्कूल बस सहित कार आदि निकलती हैं। ढक्कन मोड के बीच में आने से टायर उसी के ऊपर से उतरता है। जिसके चलते टूट गया गया है, मरम्मत नहीं हुई तो हादसा हो सकता है। - दिव्येंदु सक्सेना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें