फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीवर चोक है...समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेडा कार्यालय पहुंचकर वेदव्यासपुरी के लोगों ने दी चेतावनी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वेदव्यासपुरी के काफी लोग मंगलवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) कार्यालय पहुंचे और कॉलोनी की सीवर की समस्या के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वेदव्यासपुरी सेक्टर एक में सारे सीवर पूरी तरह से चोक होकर ओवरफ्लो हो रहे हैं। इसकी कई बार शिकायत पूर्व में भी प्राधिकरण में की जा चुकी है पर अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। तत्काल समस्या का निदान नहीं हुआ तो कॉलोनी के लोग बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोग मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय मीणा से मिले और इस समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान कर्मवीर सिंह, अभिषेक यादव, चरण सिंह यादव, जितेंद्र राणा, शीशपाल सिंह, संदीप त्यागी, राजेंद्र चौधरी, सत्यपाल सिंह, सुभाष यादव और रमेश चंद आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें