फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारपनपुर: जन्माष्टमी के मटकी फोड़ कार्यक्रम में छज्जा गिरा, एक दर्जन घायल

Tue, 04 Sep 2018 05:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
छज्जा गिरने से घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में मंगलवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर चल रहे मटकी फोड़ कार्यक्रम में मंदिर का छज्जा गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में महिलाओं, बच्चे और युवकों सहित एक दर्जन लोग घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानें क्या था पूरा मामला :- 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में खानआलमपुरा यार्ड स्थित गोपाल मंदिर के समक्ष गली में युवकों ने काफी ऊंचाई मटकी बांधी हुई थी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार की रात मटकी फोड़ कार्यक्रम चल रहा था। इसमें मटकी के रस्से को मंदिर के छज्जे से बांधा गया था। सैकड़ों की संख्या में लोग कार्यक्रम को देखने आए थे। रात बारह बजे एक युवक जैसे ही अपने साथियों के कंधे के ऊपर खड़ा होकर मटकी फोड़ने के लिए चढ़ा तो संतुलन बिगड़ गया और उसने रस्से को पकड़ लिया। खींचाव पड़ते ही मंदिर का छज्जा गिर गया। मलबे की चपेट में एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।        
   
ये हुए घायल        
हादसे में 45 वर्षीय दयावती, 22 वर्षीय सरिता, 15 वर्षीय ज्योति, नेहा, 45 वर्षीय बीना, सुमित्रा, 22 वर्षीय सूरज, सुमन, 25 वर्षीय अनीता, इसका चार वर्षीय पुत्र कार्तिक, 15 वर्षीय कुमकुम निवासी खानआलपुरा यार्ड, 22 वर्षीय अशोक निवासी पेपर मिल रोड घायल हुए। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।  
 
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें