फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसा: रोज की तरह पटाखा फैक्टरी में काम कर रहे थे मजदूर, अचानक होने लगे धमाके, मचा हड़कंप

Sun, 01 Dec 2019 03:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार दोपहर एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लगने से तकरीबन आधा दर्जन मजदूर बुरी तरह झुलस गए। वहीं दो की हालत गंभीर बताई गई है। फिलहाल फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश कर रही है। आगे तस्वीरों में देखें कितना भयानक था यह हादसा -
विज्ञापन

2 of 6
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली के चंद्र नगर निवासी, सरदार लवली सिंह की पुवारका क्षेत्र में पटाखा और आतिशबाजी सामग्री बनाने की फैक्टरी है। हर रोज की तरह रविवार को भी यहां 25 से तीस मजदूर पटाखा निर्माण के कार्य में लगे हुए थे कि अचानक फैक्टरी एक के बाद एक धमाकों से दहल गई। 

 
विज्ञापन

3 of 6
आगे में झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
धमाकों के साथ फैक्टरी में आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। मौके पर अफरा तफरी मच गई। अंदर काम कर रहे कई मजदूर बुरी तरह झुलस गए। उधर सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और मजदूरों को बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान दो कर्मचारी गंभीर रूप स झुलस गए। उन्हें तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया। 

4 of 6
आगे में झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस और दमकलकर्मियों की मदद से सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया। हालांकि गिनती के दौरान एक मजदूर लापता बताया गया है। फैक्टरी के भीतर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
ब्लास्ट के बाद गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला
पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट कितना जबरदस्त था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फैक्टरी का टीन शेड कई फीट दूर जाकर गिरा और दीवार गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर मौजूद दमकल वाहन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि फैक्टरी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से पटाखों में आग लगी है। जिसके बाद लगातार कई धमाके हुए और भीषण आग लग गई। पुलिस हालांकि पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल आग पर काबू पाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें