फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: जैक लगाकर मकान को उठाने के दौरान छत गिरी, आधा दर्जन मजदूर घायल, कई गंभीर

Fri, 29 Jan 2021 03:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा में गुरुवार देर रात जैक लगाकर मकान को उठाने के दौरान छत गिरने से आधा दर्जन मजदूर दब गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल मजदूरों को मलबे से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र में कासमपुर गली नंबर दो में जैक लगाकर मकान को उठाने के दौरान मकान की छत गिर गई। जिसकी चपेट में आने से तकरीबन सात मजदूर घायल हो गए  जबकि कई घायल हो गए।

घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि दो मजूदर गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें