फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई जेल की वजह से बीटेक छात्रों की नहीं हो रही पढ़ाई, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्थाई जेल की वजह से बीटेक छात्रों की नहीं हो रही पढ़ाई, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रशासन द्वारा अस्थायी जेल बनाए जाने के कारण यहां पढ़ने वाले बीटेक छात्र-छात्राओं की पढ़ाई अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को छात्रों ने रजिस्ट्रार दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि इसको लेकर वे मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ईमेल और ट्वीट कर रहे हैं।
दरअसल कोरोना केे चलते सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में अस्थाई जेल बनाई गई थी, लेकिन इसे अभी तक खत्म नहीं किया गया। ऐसे में बीटेक के छात्रों की ऑलाइन कक्षाएं नहीं चल रही हैं। छात्रों ने बृहस्पतिवार को विवि के अधिकारियों से मिलकर कहा कि अपराधियों को जहां रखना है वहां रखें, उनके कारण छात्रों की पढ़ाई को क्यों खराब किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि इतने दिन के बाद भी जेल को दूसरी जगह शिफ्ट क्यों नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज में एक से पांच फरवरी तक दीक्षारंभ कार्यक्रम
मेरठ। मेरठ कॉलेज में आंतरिक गुणवत्ता इकाई द्वारा हाल ही में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एक फरवरी से पांच फरवरी तक दोपहर 12 बजे से दो बजे तक मूटकोर्ट हॉल में आयोजित किया जाएगा। यूजी-पीजी के छात्र-छात्राएं अपने परिचय पत्र के साथ इसमें शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम के बारे में कॉलेज की वेबसाइट से भी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें