फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसा: मेरठ-बिजनौर मार्ग पर ट्रक व बस की जबरदस्त टक्कर, एक दर्जन यात्री गंभीर घायल

Tue, 30 Apr 2019 03:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ बिजनौर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण हादसे में दर्जन भर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर एसडीएम मवाना समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


मेरठ बिजनौर मार्ग पर छोटा मवाना पुलिस चौकी से पहले बने बस स्टैंड पर ट्रक और बस की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तकरीबन एक दर्जन से भी ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिनमें कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घायलों को मेरठ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हादसे से मौके पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाने में लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें