फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत, चालक फरार

Tue, 30 Apr 2019 12:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना में मंगलवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय महिला उर्मिला अपने पति मुकेश वर्मा के निवासी बड़ौत मोहल्ला लोहिया बाजार जिला बागपत के साथ बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर से आ रही थी। 
इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर गिर गई, हादसे में पति मुकेश को मामूली चोटें आईं वहीं महिला ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक का पहिया महिला के ऊपर चढ़ गया और वह बुरी तरह घायल हो गई। 
विज्ञापन


आस पास के राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें