फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसान नेता मोनू पंवार समेत कई नेता नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन बृहस्पतिवार रात से अलर्ट मोड पर रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और किसान संगठनों से जुड़े कई नेताओं को उनके आवासों पर ही नजरबंद कर दिया गया। उनके घरों पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव मोनू पंवार घौरिया को भी पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद रखा। मोनू पंवार ने पुलिस की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें बार-बार हाउस अरेस्ट किया जाता है तो इससे बेहतर है कि सरकार उनकी सुरक्षा में स्थायी रूप से दो पुलिसकर्मी तैनात कर दे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनसमस्याओं और विरोध की आवाज को दबाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें