फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रंजिश में युवक पर लाठी डंडों से हमला, गंभीर घायल, एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

Thu, 14 Mar 2019 05:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
यूपी पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
विज्ञापन

शामली में कांधला थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुजरान निवासी युवक ने मोहल्ले के चार लोगों पर रंजिश में हमलाकर गंभीर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कांधला पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


गुरुवार को कांधला क्षेत्र के मोहल्ला गुजरान निवासी रिजवान ने परिजनों संग एसपी अजय कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मोहल्ले का एक युवक स्मैक बेचने का काम करता है। कई माह पहले पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया था।

इस मामले में आरोपी उससे व उसके परिवार से रंजिश रखता है। पीड़ित के मुताबिक चार मार्च को वह अपने चाचा कलीम के यहां बैठा हुआ था। उसी समय आरोपी युवक अपने भाई व अन्य परजिनों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर आए और उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसका रस्सी से गला घोंटकर जान से मारने की भी कोशिश की। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि उसने कांधला थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें