फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज: तापमान में आई गिरावट, पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी

Thu, 14 Mar 2019 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पहाड़ों पर बन रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी के मौसम में भी बदलाव दिखाई दे रहा है। इसके चलते तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आयी। आसमान पर बादलों का डेरा रहा। गुरूवार दोपहर को भी जहां मौसम में नमीं बनी रही वहीं कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। 

विज्ञापन


मार्च के दूसरे सप्ताह में खिलकर धूप नहीं निकल रही है। मौसम में उतार चढ़ाव के बीच गुरुवार को भी आसमान पर बादल छाए रहे। दिन में हवाएं भी चल रहीं हैं। दो दिन पहले भी बारिश के चलते मौसम बदल गया था। बुधवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 72 व न्यूनतम 52 प्रतिशत दर्ज की गई। 

एक दिन पहले की तुलना में दिन के तापमान में 5.5 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में 14 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुरुवार को बारिश होने के आसार जताए गए थे। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 24 से 48 घंटे तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा। होली तक रात में मौसम सर्द रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें