समारोह में मुख्य अतिथि एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक ने समाज में फैली बुराइयों को समाप्त करने और दहेज जैसी बुराइयों को समाप्त करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि 44वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट देवेंद्र भूषण ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम साल में दो बार किए जाएं, ताकि समाज की भलाई हो। समिति के अध्यक्ष रामरत्न सिंह ने बाबा साहब को सर्व समाज का हितैषी बताया। सचिव धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि समिति दहेज प्रथा जैसी बुराइयों को खत्म करने के लिए ऐसे आयोजन करती रहेगी।