फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी कैंप में हिस्सा लेंगे मेरठ के सात खिलाड़ी, अंडर-19 ट्रॉयल में बारिश ने डाला खलल

Fri, 05 Feb 2021 01:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रियम गर्ग -file photo - फोटो : PTI
विज्ञापन
सैय्यद मुश्ताक ट्रॉफी के बाद बीसीसीआई ने 18 फरवरी से विजय हजारे ट्रॉफी के आयोजन की घोषणा की है। जिसके लिए यूपीसीए ने टीम के चयन की जद्दोजहद शुरू कर दी है। छह फरवरी से कानपुर में आयोजित होने वाली ट्रॉफी कैंप में मेरठ के सात खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।  
विज्ञापन


भामाशाह पार्क के चार व गांधीबाग एकेडमी के तीन क्रिकेटर कैंप में हिस्सा लेंगे। भामाशाह पार्क से दाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियम गर्ग, दाएं हाथ के मीडियम पेसर पूर्णांक त्यागी, दाएं हाथ के बल्लेबाज हरदीप सिंह, दाएं हाथ के बल्लेबाज समीर चौधरी, गांधीबाग के खिलाड़ी दाएं हाथ के स्पिनर ऋषभ बंसल, बाएं हाथ के मीडियम पेसर सुनील कुमार, दाएं हाथ के बल्लेबाज समीर रिजवी कानपुर कैंप में शामिल होंगे।

सैय्यद मुश्ताक ट्रॉफी में यूपी के खराब प्रदर्शन के बाद नई टीम का चयन करना चुनौती होगा। मेरठ के प्रियम गर्ग सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में कप्तान रहे हैं। इस साल बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी न कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान, कोच संजय रस्तोगी व गांधीबाग एकेडमी के कोच तनकीब अख्तर, कोच मोहम्मद शाहिद ने कैंप के लिए चयन खिलाड़ियों के लिए खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

बारिश ने डाला खलल, खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ दिया ट्रायल 
उधर, एमडीसीए द्वारा भामाशाह पार्क में दो दिनों तक आयोजित हुए अंडर-19 ट्रॉयल के दूसरे दिन गुरुवार को भले ही बारिश ने खलल डाला, लेकिन खिलाड़ियों ने उत्साह दिखाते हुए मैदान पर प्रतिभा दिखाई। बुधवार को पहले दिन 164 व गुरुवार को दूसरे दिन 114 खिलाड़ियों ने क्रिकेट प्रतिभा दिखाई। 

पहले दिन बल्लेबाजों की संख्या ज्यादा थी, तो वहीं दूसरे दिन गेंदबाजों की संख्या अधिक रही। हालांकि पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन खिलाड़ियों की संख्या कम रही। दोनों दिनों कुल 278 खिलाड़ियों ने अंडर-19 क्रिकेट ट्रॉयल दिया। पहले दिन 164 व दूसरे दिन 114 खिलाड़ी शामिल हुए। ट्रॉयल में 128 खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, 134 ने स्पिन व तेज गेंदबाजी, 16 खिलाड़ियों ने विकेट कीपिंग में प्रतिभा दिखाई।

एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया अंडर-19 बालक वर्ग के ट्रॉयल के लिए यूपीसीए वेबसाइट पर कुल 448 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें 278 खिलाड़ियों ने ही ट्रॉयल में हिस्सा लिया। बताया कुछ खिलाड़ी दो बार भी पंजीकरण करा लेते हैं। उन्होंने कहा गुरुवार को बारिश के कारण ट्रॉयल स्थल बदला जरूर था, लेकिन खिलाड़ियों ने उत्साह से ट्रॉयल दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें