फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में उछलकर पलटी तेज रफ्तार कार, बच्चों समेत सात लोग घायल, दिल्ली से जा रहे थे हरिद्वार

Mon, 24 Jun 2019 07:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली से हरिद्वार की ओर तेज गति से जाती हुई कार असंतुलित होकर हवा में उछलकर करीब सौ मीटर दूर खेत में जाकर गिरी। हादसे में कार सवार व बच्चों सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई, जहां से तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र में हुई।

विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान निवासी दीपक कुमार शर्मा अपने और दोस्त हरियाणा के नारनोल निवासी रिंकू के परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहा था। कार को रिंकू चला रहा था। जैसे ही कार पुरकाजी बाईपास पर मोहल्ला खेड़ा दरवाजा कट के निकट पहुंची, तो कार की गति तेज होने के कारण चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार असंतुलित होकर हवा में उछलकर निकट ही एक चेरी के खेत में करीब सौ मीटर दूर जाकर गिरी। यह घटना सोमवार की है।

हादसे में ये लोग हुए घायल
हादसे में कार सवार दीपक (30) उसकी पत्नी कविता (24), रिंकू (32) उसकी पत्नी मीना (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। छोटे बच्चे लक्ष्य, जिया और पीहू को भी मामूली चोटें आई। 
विज्ञापन


वहीं सूचना मिलने पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते दीपक, रिंकू और मीना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें