फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सात प्रवासी श्रमिक और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
मंडावर के मोहल्ला अचारजान को सील कराते एसडीएम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जिले में सात प्रवासी श्रमिक और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सात और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ये सभी नगीना तहसील क्षेत्र के गांव कोटकादर और बघाला के रहने वाले हैं और मुंबई से लौटे हैं। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक कुल 95 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 47 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वर्तमान में कुल 46 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। सीएमओ डॉ विजय कुमार यादव के अनुसार शुक्रवार की रात आई कुल 125 जांच रिपोर्ट में से सात लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। ये सभी नगीना तहसील के गांव कोटकादर और बघाला के रहने वाले हैं और मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर हैं। सात संक्रमित मरीजों में से पांच गांव बघाला और दो कोटकादर के निवासी हैं। नए मरीजों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी मरीज अस्थाई आश्रय स्थलों पर क्वारंटीन थे। इन सभी मरीजों को उपचार के लिए मुरादाबाद के कोविड हॉस्पिटल में भेजा गया है। जिले में प्रवासी मजदूरों के लगाता संक्रमित मिलने से अधिकारियोें में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम ने गांवों में बनाई गईं निगरानी समितियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

नूरपुर में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर मोहल्ला मोहम्मद नगर को किया गया सील।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें