फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल से सात शिकारी दबोचे, छोटा हाथी और जाल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल से सात शिकारी दबोचे, छोटा हाथी और जाल बरामद
विज्ञापन

बिजनौर। वन विभाग की टीम ने धामपुर रेंज में वन्य जीवों का शिकार करने जा रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक छोटा हाथी और तीन जाल बरामद किए गए हैं। वन विभाग का दावा है कि यह लोग वन्य जीवों के अंगों के अवैध कारोबार साथ खैर की लकड़ी भी काटकर ले जाते थे।
गिरफ्तार आरोपियों में इस्लाम, अरमान, इरशाद, अनीस, नफीस, सलीम व ताहिर निवासी गांव मलकपुर सेमली थाना ठिलारी तहसील ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद शामिल हैं। डीएफओ बिनजौर एम सेम्मारन ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात व्यक्ति धामपुर रेंज के अंतर्गत रैनी वन खंड प्रथम में वन्य जीवों के अवैध शिकार व खैर के पेड़ काटने के लिए जा रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने रेंजर संतोष कुमार को दी और उन्होंने बृहस्पतिवार तड़के चार बजे अपनी टीम के साथ जंगल पहुंचकर इन्हें दबोचा लिया गया। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम व भारतीय दंड अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सावधान: खेतों और आबादी की ओर रुख कर रहे वन्य जीव
डीएफओ ने वन क्षेत्र से सटे क्षेत्र के किसानों ज्यादा सतर्क रहने की दी सलाह
जंगली जानवरों से लोगों को खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। वन्य जीव आबादी की ओर रुख कर रहे हैं। मानव और वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए वन क्षेत्र से सटे क्षेत्र के किसानों से सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग की ओर से जागरूकता अभियान भी शुरू किया।
डीएफओ वन प्रभाग नजीबाबाद डॉ.एमके शुक्ला ने शीतकाल में वन्यजीवों गुलदार, हाथी और अन्य जंगली जानवर के जंगल क्षेत्र से सटे खेतों और आवासीय इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने समूह में खेतों में जानेे की अपील की। साथ ही जंगली जानवरों के दिखाई देने या पदचिह्न मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सभी रेंज में वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए ट्रैप केज (पिंजड़े), नायलॉन की जालियां, ट्रैप कैमरा उपलब्ध होने का दावा किया। प्रत्येक रेंज में आपात स्थिति से निपटने के लिए वन्य कर्मचारियों की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

वन विभाग ने जारी किए मोबाइल नंबर
नजीबाबाद। वन विभाग ने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विभाग के मोबाइल नंबर जारी किए हैं। डीएफओ नजीबाबाद 7839435113, साहनपुर रेंज 9457033968, 7839434366, राजगढ़ रेंज 9410600668, 9897736595, 7839434364, कौड़िया रेंज 9917970786, 7839434362, बढ़ापुर रेंज 9719715138, 7839434365, साहूवाला रेंज 9690818833, 7839434363
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें