ए एस इंटर कालेज में कार्यशाला में प्रशिक्षण लेते हुए। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
मवाना। एएस इंटर कॉलेज के तत्वावधान में तेजस फाउंडेशन एवं एशियन पेंट के सहयोग से स्किल डेवलपमेंट के तहत सात दिवसीय कार्यशाला शुरू की गई है। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु की महिला और पुरुष भाग ले सकते हैं। कार्यशाला का आयोजन निशुल्क है।
प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि कार्यशाला को कराने का उद्देश्य घरों में छोटी-छोटी चीज अक्सर खराब हो जाती है जैसे किचन का पाइप लीक हो जाता है, बाथरूम का शावर लीक हो जाता है, वॉश बेसिन का पानी लीक करने लगता है, जिनका हमें पता ही नहीं होता कि कैसे ठीक कर सकते हैं। हम प्लंबर का इंतजार करते रहते हैं। इससे बचने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में 30 लोगों का बैच बनाया गया है। एशियन पेंट की तरफ से योगेंद्र कुमार प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यशाला का समापन 7 जून को किया जाएगा।