फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रतिबंधित ईंधन जलाने वाले सात कोल्हू सील

विज्ञापन
विज्ञापन
- पॉलिथीन जलाकर फैलाया जा रहा था प्रदूषण, शिकायतों के बाद पहुंची टीम
विज्ञापन

- खरदौनी और जलालपुर में कार्रवाई, पुलिस बल के साथ मारा छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। खरदौनी और जलालपुर गांव में प्रतिबंधित ईंधन जलाकर प्रदूषण फैलाने वाले कोल्हू पर बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सील की कार्रवाई की। टीम ने नियमों का उल्लंघन मिलने पर सात कोल्हुओं को सील कर दिया। चेतावनी दी कि यदि आगे नियमों का उल्लंघन किया तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
खरदौनी गांव में संचालित कोल्हुओं में प्रतिबंधित ईंधन के रूप में पॉलिथीन जलाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। पॉलिथीन जलने से निकलने वाले धुएं के कारण आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण फैलने की शिकायतें बोर्ड तक पहुंच रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम पुलिस बल के साथ दोनों गांवों में पहुंची। टीम ने कोल्हुओं पर पहुंचकर ईंधन और संचालन व्यवस्था की जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर सात कोल्हू को सील करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल मौजूद रहने के कारण कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई। टीम की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में संचालित अन्य कोल्हू संचालकों में भी खलबली मच गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कोल्हू में प्रतिबंधित ईंधन का इस्तेमाल कर प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने संचालकों को नियमों के अनुसार ईंधन का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि आगे नियम का उल्लंघन किया तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें