फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मार्कशीट बनाने वालों का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार 

Wed, 16 Jan 2019 05:30 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन

एसटीएफ मेरठ यूनिट ने मंगलवार बुलंदशहर में छापेमारी कर हाईस्कूल और इंटर की फर्जी मार्कशीट बनाने वालों का भंडाफोड़ किया है। भारी संख्या में फर्जी मार्कशीट बरामद कर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ के मुताबिक यह गिरोह मध्य प्रदेश की फर्जी मार्कशीट और डिग्रियां बनाने का काम करता है, जोकि वहां पर अभ्यर्थी इनके जरिये सरकारी नौकरी पाने के लिए परीक्षा देते है।

विज्ञापन


सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह के मुताबिक फर्जी मार्कशीट और डिग्रियां बनाने की शिकायत लगातार आ रही थीं। एक मुखबिर की निशानदेही पर मंगलवार को एसटीएफ ने बुलंदशहर की कोतवाली क्षेत्र में दबिश दी और सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि मध्य प्रदेश के विदिशा में होने वाले सेना भर्ती में अभ्यर्थियों के नकली मार्कशीट, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और काफी संख्या में फर्जी मार्कशीट बरामद की।

आरोपियों ने बताया कि उनका कई राज्यों में बड़ा नेटवर्क फैला हुआ है। ऑन डिमांड मार्कशीट व डिग्रियां बनाना उनका धंधा बना हुआ है। कंप्यूटर पर वेरिफिकेशन और रजिस्टेशन नंबर से इन मार्कशीट का पता चल सकता है, अन्यथा वह असली जैसी ही दिखाई देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह पकड़े गए आरोपी
1. मोहित पुत्र वेद प्रकाश निवासी जुगसेना कलां जहांगीराबाद बुलंदशहर
2. अमित कुमार पुत्र राजकुमार निवासी देवीपुरा कोतवाली बुलंदशहर
3. कपिल पुत्र विजय सिंह निवासी रोंडा जहांगीराबाद बुलंदशहर
4. बोबी पुत्र हरिसिंह निवासी रोंडा जहांगीराबाद बुलंदशहर
5. शिवम पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी उटरवाली कोतवाली देहात बुलंदशहर
6. अनिल कुमार पुत्र ब्रह्मसिंह निवासी भैंस रोली सलेमपुर बुलंदशहर
7. रवि पुत्र हरिसिंह निवासी जुगसेना कलां जहांगीराबाद बुलंदशहर

ये हुआ बरामद
116 हाईस्कूल मार्कशीट, छह इंटर मीडिएट मार्कशीट, 17 सीबीएसई बोर्ड मार्कशीट, 409 सेना भर्ती एडमिट कार्ड, 81 मध्य प्रदेश जाति प्रमाण पत्र, 13 शपथ पत्र, 7 राशन कार्ड, 14 आधार कार्ड, 4 मोहर, 38 चरित्र प्रमाण पत्र, 52 चरित्र प्रमाण पत्र मोहर लगे हुए, 65 लेटर पैड ग्राम प्रधान, दो लैपटॉप और अन्य सामान था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें