विद्या एकेडमी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मानक दिवस
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। कस्बे की विद्या एकेडमी में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मानक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि छात्र जीवन में मानक निर्धारण सफलता का सूत्र है। छात्र तभी आगे बढ़ सकते हैं, जब वे नशा, कुसंगति में बैठना बंद कर दें।
विद्या एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य नीलम शर्मा ने कहा कि 14 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय विश्व मानक दिवस है। इसकी घोषणा 1972 में संयुक्त राष्ष्ट्र द्वारा की गई थी ताकि विश्व स्तर पर विश्व बंधुत्व, शांति एवं सद्भाव की परिकल्पना सार्थक रूप से प्रचारित और प्रसारित हो सके। हमारे शास्त्रों में मानक निर्धारित हैं। विद्यालय मेें भी नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया जाता है, लेकिन इन्हें केवल किताबों में पढ़कर या मानक निर्धारित करके ही सफलता प्राप्त नहीं होती है। इन्हें अपने जीवन में व्यवहारिक रूप से अपनाना पड़ता है। जिससे छात्र एवं शिक्षक आदर्श बन सकें। सबसे पहले हमें आदर्श नागरिक बनकर राष्ट्र के विकास में भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र होने के नाते सभी अपने जीवन में मानक दिवस पर यह संकल्प लें कि जो समाज में बुराइयां हैं। नशा, कुसंगति में बैठना, मोबाइल का अति प्रयोग खानपान लाइफ स्टाइल, इन सबमें अपने मानक निर्धारित करें। सभी छात्रों को इसका संकल्प भी दिलाया। इस दौरान प्रधानाचार्य रेखा चौधरी, चेयरमैन सत्यपाल सिंह वर्मा, प्रमोद वर्मा, मनोज वर्मा, पवन कुमार, शिवानी शर्मा, श्वेता शर्मा, सुषमा कांबोज, कार्तिका मिश्रा, पूजा मिश्रा, बृजपाल सिंह, सोनू कुमार, जसवंत कुमार, नीतू शर्मा आदि मौजूद रहे।