गंगनहर में पानी कम होते ही और रेत का खनन शुरू।
- फोटो : SARDANA
सरधना। गंगनहर में पानी कम होते ही अवैध खनन शुरू हो गया है। इसमें से क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा रेत निकाला जा रहा है। वहीं, रेत का कारोबार करने वाले माफिया भी सक्रिय हो गए हैं। वे गंगनहर से रेत निकालकर किनारे पर ढेर लगा रहे हैं। जिससे उसे आराम से ठिकाने लगाया जा सके।
दीपावली से पूर्व गंगनहर में पानी कम कर दिया जाता है। पिछले कई दिन से गंगनहर में पानी का स्तर कम कर दिया गया है। ऐसा गंगनहर की सफाई के लिए किया गया है। हालांकि इस दौरान गंगनहर में रेत का अवैध खनन शुरू हो गया है। माफिया ने अवैध खनन के लिए गंगनहर में जेसीबी उतार दी हैं। सरधना क्षेत्र में जब से गंगनहर में पानी बंद हुआ है, बड़े स्तर पर अवैध खनन किया जा रहा है। सलावा, अटेरना पुल, मढियाई गांव के निकट माफिया सक्रिय हैं। आरोपी रात को जेसीबी लगाकर बड़े स्तर पर अवैध खनन करते हैं। गंगनहर से रेत निकालकर किनारों पर ढेर लगा रहे हैं। जिससे बाद में उसे आराम से ठिकाने लगाया जा सके। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार का कहना है कि गंगनहर में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।