मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के कागजी बाजार निवासी सर्राफ मनोज कुमार वर्मा का नौकर सनी सिंह उनसे 30 ग्राम सोने की चेन लेकर भाग गया। कई दिन तलाशने के बाद भी नौकर नहीं मिला तो सर्राफ ने शहर कोतवाली में नौकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कोतवाली के कागजी बाजार निवासी सर्राफ मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी एमके ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वह सोने के जेवर बनाकर सप्लाई करते हैं। दुकान पर ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर निवासी सनी सिंह नौकरी करता है। 22 फरवरी 2026 को उसने सनी को 29.750 ग्राम की सोने की चेन मौजीमल ज्वेलर्स की दुकान पर देकर आने को कहा। इसके बाद से सनी सिंह दुकान पर नहीं आया। वह 10 मार्च को चेन का भुगतान लेने मौजीमल ज्वेलर्स के यहां गया तो बताया गया कि सनी उन्हें चेन देकर नहीं गया है। मनोज ने सनी की तलाश की तो वह घर पर नहीं मिला। आरोपी के खिलाफ मनोज वर्मा ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-