फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के ट्रामा सेंटर में जिंदगी की जंग लड़ रहा था सिपाही, मौत

Fri, 29 Sep 2017 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सरधना, मेरठ
विज्ञापन
सिपाही का फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई पुलिस लाइन में तैनात 2016 बैच के सिपाही अक्षत तालियान (27) पुत्र तेजवीर सिंह निवासी छुर थाना सरधना जनपद मेरठ बीते रविवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चरौली के निकट मक्का के खेत में गोली लगने से घायल अवस्था में पड़ा मिला था। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह ट्रामा सेंटर में अक्षत तालियान की मौत हो गई। पोस्टमार्टम भी लखनऊ में ही होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरदोई पुलिस लाइन में तैनात गांव छुर सरधना निवासी सिपाही रविवार सुबह हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग स्थित मक्का के खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। एसपी हरदोई के अनुसार पिस्टल की गोली सिपाही की कनपटी के आर-पार हो गई थी। मौके से सिपाही के सहकर्मी की पिस्टल बरामद हुई थी। पुलिस हत्या या आत्महत्या के प्रयास को लेकर जांच कर रही है। सिपाही को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

एसपी हरदोई विपिन मिश्र के अनुसार गांव छुर सरधना निवासी अक्षत तालियान (27) पुत्र तेजवीर सिंह की तैनाती हरदोई पुलिस लाइन में थी। वह वर्ष 2016 बैच का सिपाही था। बैरक में अक्षत के साथ रहने वाले सिपाही शिवम दुबे ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे वह अपनी सर्विस पिस्टल अपनी अलमारी में रखकर काम से गया था। लौटा तो अक्षत और पिस्टल गायब थी। अंदेशा है कि अक्षत ही पिस्टल लेकर गया था। जबकि अक्षत का मोबाइल अलमारी में मिला था। इस बीच अक्षत के घायलावस्था में खेत में पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके से शिवम की सर्विस पिस्टल मिली थी। एसपी ने बताया कि अक्षत को एक गोली लगी, जो उसकी कनपटी से आर-पार हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें