फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए बनेगा अलग कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिले की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस लाइन में जल्द ही अलग कंट्रोल रूम बनेगा। इससे रोजाना लगने वाली जाम की समस्या से निजात मिलेगी और आपराधिक घटनाओं के बाद इनमें इस्तेमाल किए गए वाहनों को जल्द पकड़ा जा सकेगा। कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी नियमित रूप से स्क्रीन पर निगरानी करते हुए प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि की सूचना दर्ज करते हुए रिपोर्ट देंगे। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रस्ताव पर उच्चाधिकारियों वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन

यातायात नियंत्रण कक्ष से सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ विभिन्न थानों की ओर से सड़कों व हाईवे पर लगे कैमरों को ऑनलाइन जोड़ा जाएगा। इससे जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाए गए कैमरों के माध्यम से यातायात नियंत्रण मदद मिलेगी। जिले में अभी तक नगर निगम में स्थापित इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से शहर का यातायात नियंत्रित होता है। अलग कंट्रोल रूम से जिले की सभी मुख्य सड़कों और चौराहों पर नजर रखी जाएगी। इससे कैमरों की लाइव फुटेज कंट्रोल रूम में तत्काल उपलब्ध होगी। यातायात नियमों के उल्लंघन, अपराधियों की पहचान से संबंधित फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराए जाएंगे। कंट्रोल रूम को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा। सभी पुलिसकर्मियों की लोकेशन की जानकारी कंट्रोल रूम में बैठे कर्मी को होगी। इससे जरुरत पड़ने पर उनसे संपर्क कर जल्द ही मौके पर भेजा जा सकेगा।
-

जाम की सूचना पर पहुंचेगा फ्लाइंग स्क्वायड
एसपी यातायात ने बताया कि चौराहों पर जाम लगने पर पहले कंट्रोल रूम में फोन आएगा। वहां से फ्लाइंग स्क्वायड को तत्काल मौके पर भेजा जाएगा।लाइव देखकर समस्या का निदान भी कराया जा सकेगा। वाहनों का दबाव कितना है, कितनी फोर्स की जरूरत है, यह भी आसानी से दिख जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंट्रोल रूम से यह देखा जाएगा

शहर के चौराहों पर यातायात बाधित तो नहीं हो रहा
अतिक्रमण और अवैध पार्किंग कहां पर हो रही है
यातायात पुलिसकर्मी ड्यूटी पर आए हैं या नहीं
किसने यातायात नियम का उल्लंघन किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें