फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज खुलासा : अवैध संबंधों के शक में कर दिया था बहन का कत्ल

Thu, 30 Nov 2017 03:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के एक गांव में दो माह पहले हुई महिला की हत्या का बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रेसवार्ता कर सनसनीखेज खुलासा किया। जांच में सामने आया कि अवैध संबंधों के शक में सगे भाई ने बहन का कत्ल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया है। 
विज्ञापन


पढ़ें : फौजी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, मम्मी-मम्मी चिल्लाए बच्चे

मुंडाली क्षेत्र के लोटी गांव में दो माह एक महिला की हत्या हुई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मामले में खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस लाइन में एसपी देहात राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 2 अक्टूबर को लौटी गांव में साइबा गायब हो गई थी, मायके से महिला के गायब होने पर भाई ने मुंडाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घटना के अगले दिन महिला का खेत में शव पड़ा मिला था। मायके पक्ष ने पहले गुमराह करने के लिए ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में पता चला कि महिला की हत्या उसके सगे भाई ने की है। पुलिस ने मृतक महिला के भाई राखिब निवासी सोफियाबाद लौटी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में दूसरा भाई शाकिर और उसका चाचा कलवा अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें