फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ दी वरिष्ठ छात्रों को विदाई

Mon, 19 Jan 2026 05:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तेज पब्लिक स्कूल खिर्वा जलालपुर में छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर साथियों को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मनोरंजक खेलों के माध्यम से भावपूर्ण विदाई दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. टीपी सिंह, एडवाइजर सुभाष चंद नलवा, प्रिंसिपल डॉ. नीतू सिंह एवं कृषि विशेषज्ञ हरेंद्र चौधरी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नृत्य, संगीत एवं विभिन्न गतिविधियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि डॉ. टीपी सिंह ने छात्रों से कहा कि अनुशासन, लगन एवं कड़ी मेहनत से सफलता के उच्च शिखर को प्राप्त किया जा सकता है। छात्रों को समय प्रबंधन का महत्व समझाते हुए आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. नीतू सिंह, सतेंद्र कुमार, अनुज त्यागी, मोहित, डॉ. अमित नागर, अभिषेक त्यागी, यशपाल एस. जांगिड़, अनु शर्मा, सरिता, अंजू, कविता, रूबी, शालिनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें