कृषक इंटर कालेज में भाषा, साहित्य और नवाचार का संगम में प्रतिभाग करती छात्राएं। (स्त्रोत कालेज
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के विद्यार्थियों का हिंदी प्रोजेक्ट संबंधी कार्य कराया। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की सृजनात्मक का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार के निर्देशन में हिंदी के शिक्षक चंद्रपाल सिंह, अंतिमा सिंह एवं इंद्रजीत सिंह ने हिंदी प्रोजेक्ट संबंधी कार्य पूर्ण किया। प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि जागृत करना और उनकी पठन, लेखन, श्रवण और वाचन क्षमताओं का सर्वांगीण विकास करना रहा। प्रधानाचार्य ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति और पहचान की आत्मा है। ऐसे प्रोजेक्ट विद्यार्थियों को भाषा से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। हिंदी प्रोजेक्ट की विशेषता यह है कि इसमें सरल, शुद्ध एवं प्रभावशाली भाषा का प्रयोग करते हुए विषय वस्तु को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाता है। संवाद