सरधना। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित
सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में विदाई समारोह का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं प्रधानाचार्या द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विदाई समारोह में कक्षा 11 की छात्राओं ने कक्षा 12 की छात्राओं के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, गीत एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों से वरिष्ठ छात्रों को विदाई दी। कार्यक्रम में कक्षा 12 की छात्रा मन्सा अंसारी को स्टूडेंट ऑफ द ईयर एवं मिस एसडी चुना गया। राधा प्रथम रनरअप तथा अलफिशा द्वितीय रनरअप रहीं। समिति के कोषाध्यक्ष मदन लाल बंसल ने छात्राओं को परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या वंदना मित्तल ने कहा कि कक्षा 12 की छात्राएं विद्यालय की पहचान हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि छात्राएं भविष्य में अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करेंगी तथा उन्हें परीक्षा एवं जीवन में सफलता की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक नीरज गुप्ता, गौरव गुप्ता, मदन लाल बंसल, रजनीश गुप्ता आदि स्टाफ मौजूद रहा।